

‘टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवार्ड’ में उत्कृष्ट अकाउंटेंट्स का सम्मान
बीकानेर। शहर में आयोजित टैक्स एंड अकाउंटिंग टाइटन अवार्ड सेरेमनी में टैक्स एवं अकाउंटिंग सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स का सम्मान किया गया। समारोह में बीकानेर के व्यापारिक एवं औद्योगिक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अकाउंटेंट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम में सम्मानित प्रोफेशनल्स का साफा पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद पच्चीसिया ने कहा कि वर्तमान व्यावसायिक परिवेश में जीएसटी एवं टैक्स कंसल्टेंट्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि व्यापार की प्रगति में अकाउंटेंट्स का योगदान रीढ़ की हड्डी के समान है। विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अकाउंटेंट्स भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार स्तंभ हैं और उनकी विशेषज्ञता से व्यापार एवं उद्योग को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर विशाल दीप गुप्ता, बलवंत सिंह, मंदाकिनी कौर, बालकिशन कुमावत, अंकित पारीक, जितेन्द्र हाड़ा एवं आदर्श गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन मनीष तापड़िया एवं अभय सुराणा ने किया।
