Bikaner Bikaner District Rajasthan

सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग, 7 अगस्त तक होंगे आवेदन

सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग, 7 अगस्त तक होंगे आवेदन
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर एवं ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी को प्रोत्साहित करने तथा विधि विद्यार्थियों को अनुभवी अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इस कोचिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 7 अगस्त तक बार एसोसिएशन, बीकानेर की लाइब्रेरी अथवा ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर के कार्यालय से प्राप्त कर वहीं जमा करवा सकते हैं। इस अवसर पर कुलदीप कुमार शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रतियोगी विद्यार्थियों से इस निःशुल्क कोचिंग का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *