Bikaner Bikaner District Rajasthan

एनडीपीएस न्यायालयों में विभागीय अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति का बार एसोसिएशन ने किया विरोध

एनडीपीएस न्यायालयों में विभागीय अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति का बार एसोसिएशन ने किया विरोध
बीकानेर। बार एसोसिएशन, बीकानेर ने राज्य सरकार द्वारा एनडीपीएस न्यायालयों में विभागीय अभियोजन अधिकारियों से अभियोजन संचालन कराए जाने के निर्णय का विरोध किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, विधि मंत्री, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री तथा प्रमुख शासन सचिव (गृह) को प्रतिनिधित्व भेजा गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि सरकार पहले अधिवक्ता कोटे से विशिष्ट लोक अभियोजकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित कर चुकी है तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीशों के माध्यम से योग्य अधिवक्ताओं का पैनल भी तैयार कर राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने से पहले विभागीय अभियोजन अधिकारियों को वही कार्य सौंपे जाने से अधिवक्ता समुदाय में नाराजगी है। बार एसोसिएशन ने मांग की है कि एनडीपीएस न्यायालयों में विभागीय अभियोजन अधिकारियों द्वारा नियमित अभियोजन संचालन की व्यवस्था तत्काल रोकी जाए, अधिवक्ता कोटे से विशिष्ट लोक अभियोजकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं तथा सरकार यह स्पष्ट करे कि चयन प्रक्रिया शुरू होने के बाद समान कार्य विभागीय अधिकारियों को किस कानूनी और प्रशासनिक आधार पर सौंपा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *