Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

रक्तदान महाअभियान के बैनर का हुआ अनावरण

रक्तदान महाअभियान के बैनर का हुआ अनावरण
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित होने वाले रक्तदान महाअभियान के बैनर का अनावरण त्रिशला कुमार के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पीयूष लूणिया, विजेन्द्र छाजेड़, ललित राखेचा, नवरतन बोथरा, जतन संचेती, देवेन्द्र डागा, दिनेश कुमार सोनी, धर्मेन्द्र सामसुखा, कपिल नाहटा एवं कुशल बाफना सहित परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस महाअभियान से जुड़कर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रावक समाज ने भी रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सहभागिता निभाने और जन-जन को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *