

नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, संगठन मजबूती पर दिया जोर
बीकानेर। आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (देहात) की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय में जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों, संभावित चुनावी कार्यक्रमों तथा प्रचार-प्रसार की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में असफल रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है।
