

व्यापार उद्योग मंडल ने कोटगेट थानाधिकारी का किया अभिनंदन
बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने कोटगेट थानाधिकारी मनोज तिवाड़ी से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान अध्यक्ष जुगल राठी ने शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जुगल राठी ने कहा कि व्यापारियों एवं आमजन की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन और व्यापार उद्योग मंडल के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इससे बाजार क्षेत्रों में सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी। थानाधिकारी मनोज तिवाड़ी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बाजार क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों के हितों एवं आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव सहयोगात्मक भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर संजय जैन, वेद प्रकाश अग्रवाल एवं प्रेम जोशी भी उपस्थित रहे।
