Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

कूडो चैंपियनशिप का समापन, 300 से अधिक पदक और हजारों रुपये के पुरस्कार वितरित

कूडो चैंपियनशिप का समापन, 300 से अधिक पदक और हजारों रुपये के पुरस्कार वितरित
बीकानेर। कूडो चैंपियनशिप का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि अनुराधा सक्सेना थीं, जबकि कोटगेट थाना प्रभारी विक्रम तिवारी, किशोर सिंह राजपुरोहित, रेन्शी प्रीतम सैन एवं सेन्सेई सोनिका सैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अनुराधा सक्सेना ने खिलाड़ियों से मार्शल आर्ट के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने और नियमित अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा और आत्मविश्वास के लिए मार्शल आर्ट सीखने के लिए प्रेरित किया। किशोर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों को ऐसे साहसिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। वहीं विक्रम तिवारी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया रोमांचक मुकाबलों में महिला वर्ग में धीमहि पांडे, अनुश्किता यादव, रिद्धिमा, काशिका, दिव्या शर्मा, निविता यादव, नवरीत, शिरीन, खुशबू जेडिया, प्रियदर्शनी शेखावत, डिंपल, मानवी भाटी, सुमैया भाटी, शिरीन अशरफी, आरोही शर्मा और हिमांशी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में तनिष्क सैन, आशीष गुर्जर, अंकित मारू, चिरंजीव तिवारी, सुशांत अग्रवाल, नैतिक चांवड़िया, सूरज चांवड़िया, गतिक अनुसूत, हार्दिक पारीक, यजुर्व पांडे, हर्ष धूपिया और मोहम्मद दानिश शेख ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें 300 से अधिक पदकों के साथ हजारों रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और आयोजन की सफल व्यवस्थाओं की सभी अतिथियों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *