Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर पांच दिवसीय मंगल मिलन समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर बीकानेर में पांच दिवसीय मंगल मिलन समारोह, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
बीकानेर। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में बीकानेर मानस परिवार की ओर से पांच दिवसीय मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दौरान कला, साहित्य, संगीत एवं आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह के संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सम्मान समारोह की जिम्मेदारी अजय मारू, महेंद्र स्वामी एवं राजकुमार व्यास को सौंपी गई है। आयोजन समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि वरिष्ठ मानस पाठियों के सानिध्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके लिए बीकानेर एवं आसपास की मानस मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अगस्त को पूनरासर हनुमानजी मंदिर (धरणीधर खेल मैदान), 9 अगस्त को बड़े हनुमानजी मंदिर (रतन बिहारी पार्क), 16 अगस्त को काशी विश्वनाथ मंदिर (संसोलाव तालाब), 18 अगस्त को संतोषी माता मंदिर एवं हनुमानजी मंदिर (कुम्हारों का मोड़) तथा 19 अगस्त को गोस्वामी तुलसीदास का पूजन, अर्चन एवं आरती आयोजित की जाएगी। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए गठित समिति में महेंद्र चूरा, शिवसेवग, अजित सुथार एवं सत्यप्रकाश पारीक को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजेंद्र खत्री ने बताया कि 19 अगस्त को संतों, मानस पाठियों एवं प्रबुद्धजनों के सानिध्य में गोस्वामी तुलसीदास के विग्रह का पूजन एवं आरती होगी। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए गणेश पंवार, कमल पंचारिया, सोमनाथ किरायत, बलुभा एवं संतोष पुरोहित को दायित्व सौंपे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *