

जिला कूडो चैंपियनशिप संपन्न, 220 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम
बीकानेर। कूडो मार्शल आर्ट सोसाइटी द्वारा आयोजित जिला कूडो चैंपियनशिप का मुकाबलों के साथ सफल समापन हुआ। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की सीआई नेहा तिवारी, मनोज बजाज, चिरंजी लाल धूपिया, नरेंद्र अग्रवाल (नीलम जौहरी), सुषमा रॉय, रेन्शी प्रीतम सैन एवं सेन्सेई सोनिका सैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सीआई नेहा तिवारी ने कहा कि मार्शल आर्ट जैसे खेल साहस, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करते हैं। वहीं मनोज बजाज ने खिलाड़ियों से मार्शल आर्ट के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने और निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। चैंपियनशिप में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के 220 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला वर्ग में धीमहि पांडे, आध्या, वेदांशी, जसनिका जैन, पियूषा, अनुश्किता यादव, काशिका, हिमानी मौर्य, नवरीत, तेजस्वनी तिवारी, रिद्धिमा, कनक स्वामी, सौम्या जनागल, ताश्वी अग्रवाल, निविता यादव, कृतिका शर्मा, प्रियदर्शनी शेखावत एवं डिंपल ने स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में सक्षम मौर्य, गितिक डागा, पुनीत, निधीश प्रताप, देवांश परिहार, राघव माधव, शिवाय भोजक, हार्दिक पारीक, यजुर्व पांडे, गतिक अनुसूत, तनिष्क सैन, मोहम्मद दानिश शेख, चिरंजीव तिवारी एवं शशि गहलोत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। चैंपियनशिप के बेस्ट फाइटर का पुरस्कार महिला वर्ग में आरोही शर्मा एवं रिद्धिमा तथा पुरुष वर्ग में शिवाय भोजक एवं गतिक अनुसूत को प्रदान किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
