Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि, शिक्षा पर शोध कार्य को मिली मान्यता

प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि, शिक्षा पर शोध कार्य को मिली मान्यता
बीकानेर। टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने श्रीमती प्रभा बिस्सा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होंने डॉ. प्रीति ग्रोवर के निर्देशन में ‘बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पत्ति पर प्रभाव’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। श्रीमती बिस्सा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *