Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज
बीकानेर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ संरक्षण और गौ सम्मान से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर 27 जुलाई 2026 को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अभियान के दौरान सरजूदास ने कहा कि गौ सम्मान आह्वान का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गोसेवा मंत्रालय का गठन करना तथा गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन जुटाया जा रहा है। इस अवसर पर गौ सम्मान अभियान के बैनर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मोखराम धारणिया, सूरजप्रकाश राव, किशन शर्मा, श्रीगोपाल माहेश्वरी, कमल व्यास, मोहित राव, राजकुमारी पारीक, संतोष शर्मा, पुष्पा सचदेवा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *