Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
बीकानेर। नवलेश्वर मठ सिद्ध पीठ, विवेकनाथ की बगेची में 29 जुलाई को योगी शिवसत्यनाथ महाराज के सान्निध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान आश्रम में दिनभर गुरु वंदना, धार्मिक अनुष्ठान, आध्यात्मिक प्रवचन एवं अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संत-महात्माओं, गुरु भक्तों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। योगी शिवसत्यनाथ महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का अत्यंत पावन पर्व है। यह गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता प्रकट करने का श्रेष्ठ अवसर है। गुरु का मार्गदर्शन ही व्यक्ति के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पंडित राम प्रसाद पुरोहित ने सेवादारों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बगेची से जुड़े अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *