

11 हजार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव के लिए जनसंपर्क अभियान तेज
बीकानेर। वंदेमातरम टीम द्वारा 28 जुलाई को आयोजित होने वाले 11,000 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ महोत्सव में सहभागिता के लिए जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा पूर्व मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया, जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने पेम्फलेट का विमोचन किया। डॉ. साध ने कहा कि वंदेमातरम टीम सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए नवाचार के साथ कार्य कर रही है। संस्था युवाओं में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता तथा उत्साह बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। वंदेमातरम टीम के विजय कोचर ने बताया कि 28 जुलाई को होने वाले महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शिवदयाल उपाध्याय, आनंद जोशी, कमल सेन और सोहन प्रजापत के नेतृत्व में पीले चावल वितरित कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।
