Bikaner Bikaner District India Jaipur Rajasthan

98 टाटा एआईए सलाहकार एमडीआरटी के लिए क्वालिफाई

98 टाटा एआईए सलाहकार एमडीआरटी के लिए क्वालिफाई
बीकानेर। भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने घोषणा की है कि राजस्थान के 98 सलाहकारों ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) के लिए क्वालिफाई किया है। ग्लोबल एमडीआरटी रैंकिंग 2026 के अनुसार, इनमें जयपुर से 14, जोधपुर से 14 और पाली से 12 सलाहकार शामिल हैं। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर (प्रोप्रायटरी बिजनेस) राकेश शर्मा ने कहा कि भारत में लगातार चौथे वर्ष एमडीआरटी क्वालिफायर के मामले में नंबर-1 स्थान हासिल करना कंपनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सलाहकारों की क्षमता, निरंतरता और ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि पुराने एमडीआरटी सदस्यों तथा 5 से 9 वर्षों तक लगातार योग्यता बनाए रखने वाले सलाहकारों को मिली यह पहचान विशेष रूप से प्रेरणादायक है। कंपनी भविष्य में भी ऐसे फ्यूचर-रेडी सलाहकारों का नेटवर्क तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो पूरे भारत में ग्राहकों को उनकी जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद वित्तीय सलाह प्रदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *