Bikaner Bikaner District Rajasthan

मुरलीधर व्यास कॉलोनी का ट्रैफिक पार्क होगा संचालित

मुरलीधर व्यास कॉलोनी का ट्रैफिक पार्क होगा संचालित
बीकानेर। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुरलीधर व्यास कॉलोनी सेक्टर-2 में तैयार ट्रैफिक पार्क को आरएसआरडीसी द्वारा परिवहन विभाग को हस्तांतरित कर नियमित संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया। पार्क का रखरखाव नगर निगम करेगा। उन्होंने चिकित्सा विभाग को सभी टोल प्लाजा पर आई-चेकअप शिविर लगातार संचालित करने तथा कमजोर दृष्टि वाले वाहन चालकों को परिवहन विभाग के सहयोग से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। चिकित्सा विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री जीवन रक्षा योजना के अंतर्गत तीन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जीवन रक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।आईआरएडी डीआरएम श्री महेश कुमार शर्मा ने जिले के ब्लैक स्पॉट्स एवं पिछले तीन वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *