Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिक्षा और छात्र हितों पर मंथन

शिक्षा और छात्र हितों पर मंथन
बीकानेर। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित हुई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए गुर्जर गौड़ समाज के प्रतिनिधियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने भाग लेकर शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए हरिगोपाल उपाध्याय ने बताया कि ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को ब्याजमुक्त शैक्षणिक ऋण उपलब्ध करा रहा है। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि रखने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए भामाशाहों के माध्यम से गोद लेकर सहयोग प्रदान करने की योजना भी संचालित की जा रही है। कैलाश जोशी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समाज स्तर पर कोचिंग एवं मार्गदर्शन शिविर शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक के दौरान ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया, जिसमें ट्रस्ट की गतिविधियों, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को समाहित किया गया है। इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय, मोहनलाल पंचारिया, अनिल जोशी, सावित्री प्रसाद गौतम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *