Bikaner Bikaner District Rajasthan

आईसीटी लैब का शुभारंभ, रोजगारोन्मुखी चार नए पाठ्यक्रम शुरू

आईसीटी लैब का शुभारंभ, रोजगारोन्मुखी चार नए पाठ्यक्रम शुरू
बीकानेर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय में राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार की संयुक्त पहल राजस्थान फिनिशिंग स्कूल के अंतर्गत अत्याधुनिक आईसीटी लैब का शुभारंभ विधायक जेठानंद व्यास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रेडियेशन बायोलॉजी सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.के. पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत चार नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं, जिनका संचालन मोज़ैक कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पाठ्यक्रम सरकार से मान्यता प्राप्त हैं तथा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को पूरा करने वाले लगभग 70 प्रतिशत विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। व्यास ने आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महाविद्यालय की आईसीटी लैब को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कंप्यूटर क्रय हेतु 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। प्रो. पुरोहित ने कहा कि राजस्थान फिनिशिंग स्कूल विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे युवाओं के तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल का विकास होगा तथा वे वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में सक्षम बन सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *