Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशु चिकित्सकों के लिए शोध एवं वैश्विक रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान आयोजित

पशु चिकित्सकों के लिए शोध एवं वैश्विक रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान आयोजित
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, में पशुचिकित्सक द्वारा शोध एवं अनुसंधान का रोजगार के रूप में चयन विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मनीष तनेजा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की विषय विशेषज्ञता बढ़ाने के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होते हैं। प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *