Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. खान को प्रतिष्ठित इनलीड-जीएफ फेलोशिप

डॉ. खान को प्रतिष्ठित इनलीड-जीएफ फेलोशिप
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के उदयपुर (नवानिया) परिसर में अध्ययनरत पीजी स्कॉलर डॉ. रूही खान को गेट्स फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय पशु रोग एपिडेमियोलॉजी एवं डिजीज मॉडलिंग फेलोशिप प्रोग्राम (INLEAD-GF) के अंतर्गत आईसीएआर-निवेदी द्वारा पीजी शोध के लिए प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की गई है। डॉ. रूही खान वर्तमान में वेटरनरी विश्वविद्यालय के नवानिया, उदयपुर परिसर में पशुचिकित्सा स्नातकोत्तर कार्यक्रम में अध्ययनरत हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि गेट्स फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित तथा आईसीएआर-निवेदी के माध्यम से संचालित यह प्रतिष्ठित फेलोशिप पशु रोगों की रोकथाम, नियंत्रण और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीजी स्कॉलर्स को प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *