Bikaner Bikaner District Rajasthan

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, पचीसिया बने विकास समिति के संरक्षक

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, पचीसिया बने विकास समिति के संरक्षक
बीकानेर। जगन्नाथ मंदिर विकास समिति की बैठक में सर्वसम्मति से द्वारकाप्रसाद पचीसिया को समिति का संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्य घनश्याम लखानी ने बताया कि रथयात्रा से पूर्व यात्रा मार्ग पर सड़क निर्माण एवं सफाई कार्य समय पर पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया। समिति ने आमजन से रथयात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *