Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 220 लोगों ने उठाया लाभ

निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 220 लोगों ने उठाया लाभ
बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा सप्ताह के अवसर पर शिव प्रखंड और मारकंडे प्रखंड की ओर से अलग-अलग स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 220 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। डॉ. उर्मिला जयपाल, डॉ. शिवानी कोहरी एवं डॉ. चंचल शर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल महानगर मीडिया प्रमुख धनराज मारू ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में चिकित्सा टीम के साथ राम सेवा मंडल एवं उसकी टीम का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, हरिकिशन व्यास, बजरंग तंवर, करण सोलंकी, मनोज मेघवाल, योगेश लोहिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *