Bikaner Bikaner District Rajasthan

₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के तहत गौसेवा कार्यक्रम आयोजित, 18 जुलाई को होगा वृक्षारोपण

₹1 प्रतिदिन सेवा योजना के तहत गौसेवा कार्यक्रम आयोजित, 18 जुलाई को होगा वृक्षारोपण
बीकानेर। गौ चिकित्सालय, गोचर भूमि, नक्षत्र पब्लिक ट्रस्ट द्वारा ‘₹1 प्रतिदिन सेवा योजना’ के 14वें सप्ताह के अंतर्गतगौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गौवंश के लिए हरा चारा, लड्डू एवं जल सेवा की व्यवस्था की गई। उपस्थित सदस्यों ने गौसेवा को समाज सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इस अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुस्कान पित्ती विष्णुशंकर पित्ती एवं श्वेता पित्ती अतुल सहगल एवं सुरक्षा सहगल तथा तरुण जैन एवं सीमा जैन ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान विनोद कुमार पारख, विजय बोथरा, राजेश बोथरा, पुखराज लालाणी, बृजरतन भोजक, प्रेम प्रकाश सोनी, मनीष मुंधड़ा, राजेन्द्र लाखोटिया, मुकेश जांगिड़, एडवोकेट विनोद सियाग, सुशील नागौरी, गणेश सोनी, ओमप्रकाश गोदारा, राजेश कुमार, विनोद जांगिड़, यशवेंद्र चौधरी, लिखमाराम चौहान, राघव कुमार सोनी, अमरनाथ गहलोत, ऋषिराज सोनी, नवल एवं लक्की तंवर सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *