

खनन कारोबारियों ने नियमों का जताया विरोध, अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
बीकानेर। बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने खान एवं पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम अधीक्षण खनिज अभियंता नरेश कुमार बैरवा को ज्ञापन सौंपकर खान विभाग द्वारा वाहन चालकों, वाहन मालिकों एवं वे-ब्रिज संचालकों पर नियम विरुद्ध एवं अव्यावहारिक शर्तें लागू किए जाने का विरोध दर्ज कराया। एसोसिएशन के सौरभ चाँदना ने बताया कि बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइन ऑनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में समस्त वाहन चालक, वाहन मालिक एवं वे-ब्रिज संचालक विभाग द्वारा लागू किए जा रहे नियमों तथा तकनीकी खामियों के विरोध में एकजुट हुए और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा लागू की जा रही व्यवस्थाओं में कई तकनीकी समस्याएं हैं, जिनके कारण खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने इन नियमों की समीक्षा कर व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन राजेश चूरा, नीलकमल पांडेय, विकास गर्ग, संदीप चाँदना, विनय डागा, रोहित डागा, दिनेश काकड़ा, देवेंद्र सिंह शेखावत, वासुदेव सांखी, रेवंतमल सांखी, ऋषि पुरोहित, वेद प्रकाश जाजड़ा, शिव प्रकाश कच्छावा, मनीष शर्मा, ओम सिंह एवं सागरमल सांखी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
