Bikaner Bikaner District Rajasthan

अभ्यागत केंद्र व छात्र कल्याण कार्यालय का शुभारंभ

अभ्यागत केंद्र व छात्र कल्याण कार्यालय का शुभारंभ
बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों एवं आगंतुकों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल करते हुए कुलगुरु प्रो. मनोज दीक्षित ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कुलानुशासक कार्यालय का शुभारंभ तथा विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर निर्मित अभ्यागत केंद्र का लोकार्पण किया।
विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप स्थापित अभ्यागत केंद्र में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अन्य आगंतुकों के लिए पेयजल सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके शुरू होने से विश्वविद्यालय आने वाले लोगों को मुख्य द्वार पर ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कुलगुरु सचिवालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कुलानुशासक कार्यालय भी प्रारंभ किया गया है। इस कार्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान, मार्गदर्शन तथा छात्र कल्याण से जुड़ी गतिविधियों का संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा। कार्यक्रम में यशपाल आहूजा, देवेन्द्र सिंह राठौड़, प्रभुदान चारण, संतोष कंवर शेखावत, गौतम मेघवंशी तथा डॉ. अभिषेक वशिष्ठ सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *