Bikaner Bikaner District Rajasthan

साध्वी रश्मियशा ने बताए जैन दर्शन के सिद्धांत

साध्वी रश्मियशा ने बताए जैन दर्शन के सिद्धांत
बीकानेर। दमयंती कंवर, पवन बंसल, राजुराम एवं विनोद व्यास ने शांति निकेतन सेवा केंद्र में दर्शन सेवा का लाभ लिया। इस अवसर पर साध्वी रश्मियशा ने जैन दर्शन के मूल सिद्धांतों एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।v बच्छराज नाहटा ने बताया कि योगक्षेम वर्ष के अंतर्गत केंद्र में साधु-साध्वियों एवं समण श्रेणी के प्रशिक्षण का क्रम निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जतनलाल संचेती ने बताया कि वर्तमान में शांति निकेतन सेवा केंद्र में 15 साध्वियों का प्रवास चल रहा है। इस अवसर पर नवरतन बोथरा, पवन छाजेड़ सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *