Bikaner Bikaner District Rajasthan

सिंधु कुंभ में सहभागिता के बाद बीकानेर लौटा 27 सदस्यीय दल

सिंधु कुंभ में सहभागिता के बाद बीकानेर लौटा 27 सदस्यीय दल
बीकानेर। हिमालय परिवार द्वारा आयोजित सिंधु कुंभ में सहभागिता के बाद बीकानेर का 27 सदस्यीय दल डॉ. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में सकुशल लौट आया। हिमालय परिवार के आर.के. शर्मा ने बताया कि दल के सदस्यों ने सिंधु दर्शन यात्रा के दौरान आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
दल में रमेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, तरुण गौड़, संतोष गौड़, मदन शर्मा, मीना शर्मा, कन्हैयालाल छींपा, लीला वर्मा, महेंद्र शर्मा, अनिता शर्मा, वीरपाल शर्मा, विमला चतुर्वेदी, मुराद अली, रमेश वर्मा, ललिता भाटिया, आरती आचार्य, प्रियांशी नामदेव, ऋषिका नामदेव, भूमन्यू चौधरी, देवेंद्र चौहान, आनंद पारीक, माया पारीक, नरेंद्र लाडधीर, दिनेश जैन, रश्मि जैन, धनश्याम सिंह एवं मधुरिमा सिंह शामिल थे। बीकानेर पहुंचने पर हिमालय परिवार के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, रोहिताश्व बिस्सा, रमाकांत शर्मा सहित संगठन के अनेक सदस्यों ने दल का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *