Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्लास्टिक बैग निषेध जागरूकता अभियान आयोजित

प्लास्टिक बैग निषेध जागरूकता अभियान आयोजित
बीकानेर। प्लास्टिक बैग निषेध दिवस के अवसर पर आरएलजी संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमजन को प्लास्टिक बैग तथा एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण, वन्यजीवों, जल स्रोतों और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने का आह्वान किया। नेहा कपूर एवं प्रवीण बानो ने लोगों से बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ रखने और प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोनू महाराज, कांता खत्री, मीनाक्षी, संतोष मोदी, डॉली, शगुन सोलंकी सहित अन्य सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *