

15 जुलाई से सीए फाउंडेशन की कक्षाएं शुरू
बीकानेर। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ नॉलेज सेंटर में 15 जुलाई से सीए फाउंडेशन की कक्षाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर अमृत कुमार के सान्निध्य में कक्षाओं के बैनर का विमोचन किया गया। बैनर का विमोचन गणेश बोथरा, नारायण चोपड़ा, लूणकरण छाजेड़, जतन संचेती, जतनलाल दुगड़, प्रेम बोथरा, देवेंद्र डागा, करणीदान रांका, राकेश चौरड़िया, दीपक आंचलिया, ललित गुलगुलिया एवं दिनेश सोनी के करकमलों से सम्पन्न हुआ। रतनलाल छलाणी ने बताया कि सीए फाउंडेशन की कक्षाएं 15 जुलाई से प्रारंभ होंगी। इसका उद्देश्य क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है।
