Bikaner Bikaner District Rajasthan

चितलंगी का किया सम्मान

चितलंगी का किया सम्मान
बीकानेर। सनातन धर्म साधना पीठ द्वारा नोखा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन गोपाल चितलंगी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पंडित भाईश्री के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में चितलंगी को शॉल, दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिनंदित किया गया। पवन राठी ने बताया कि समारोह में समाजसेवा एवं संगठनात्मक योगदान के लिए किशन गोपाल चितलंगी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सतीश मक्कड़, रमण सांखला, मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, बजरंग सोनी, सोमदत्त चितलंगी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *