

मल्होत्रा ने जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली
बीकानेर जयपुर। लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा, अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं सेना मेडल, ने जयपुर स्थित भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला । जून 1989 में 47 आर्मर्ड रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल ऑफिसर के पास भारतीय सेना में 37 वर्षों से अधिक शानदार सेवा का अनुभव है। उन्होंने हर अहम स्तर पर कमांड, स्टाफ़ और प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। दक्षिण पश्चिम कमान का पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे मुख्यालय पूर्वी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने ऑपरेशनल तैयारियों को सुदृढ़ करने, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने तथा संस्थागत समन्वय को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
