Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्व. डागा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

स्व. डागा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बीकानेर। श्री नई लेन ओसवाल पंचायती प्रन्यास, गंगाशहर के अध्यक्ष स्वर्गीय चम्पालाल डागा के निधन पर उनकी पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज के गणमान्य नागरिकों, प्रन्यास के पदाधिकारियों, ट्रस्टियों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय डागा के सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज सेवा, संगठन की मजबूती और जनकल्याण के कार्यों में सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समाज लंबे समय तक याद रखेगा। इस अवसर पर धर्मेन्द्र डाकलिया, भँवरलाल डाकलिया, विमल सिंह, सुरेन्द्र कुमार पटवा, जतन दुगड़ तथा टोडरमल सहित अन्य वक्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वर्गीय डागा के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *