Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

बिस्सा ने जीता स्वर्ण पदक, राजस्थान ने जीते दो गोल्ड

बिस्सा ने जीता स्वर्ण पदक, राजस्थान ने जीते दो गोल्ड
बीकानेर। हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में 23 से 28 जून तक आयोजित 48वीं पुरुष-महिला जूनियर एवं 27वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में राजस्थान की झोली में दो स्वर्ण पदक आए। 57 किलोग्राम भार वर्ग में ममता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षक अविनाश व्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं 120 किलोग्राम भार वर्ग में बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। श्रीकांत बीकानेर स्थित प्रिंस जिम से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राजस्थान टीम के कोच हंसराज किराड़ू लगातार खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेलप्रेमियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने ममता, श्रीकांत बिस्सा, प्रशिक्षक अविनाश व्यास तथा कोच हंसराज किराड़ू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *