Bikaner Bikaner District Rajasthan

राम मंदिर परिसर में लगाया वाटर कूलर

राम मंदिर परिसर में लगाया वाटर कूलर
बीकानेर। सुदर्शना नगर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए किए गए इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने सामूहिक रूप से श्रीहनुमान चालीसा का पाठ कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में गीता गांधी, सरिता गांधी, तारा गांधी, विजयलक्ष्मी गांधी, संगीता गांधी, शिखा विजय, पूजा विजय, कोमल गांधी, शीला विजय तथा ज्योति विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। महिला मंडल की ज्योति विजयवर्गीय ने बताया कि मंडल समय-समय पर समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करता रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *