

प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे
बीकानेर। राज्य के 944 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विवि द्वारा आयोजित पीटीईटी परीक्षाकृ 2026 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जयपुर में उपमुख्यमंत्री एवं उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद ने घोषित किया। इस अवसर पर मुख्य समन्यवक एवं कुलगुरु प्रोफेसर बी.एल. वर्मा भी उपस्थित रहे। विक्रम राठौड़ ने बताया कि 600 में से 509 अंक प्राप्त कर भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर उदयपुर के मनोज नागदा रहे, जिन्हें 600 में से 508 अंक मिले और तृतीय स्थान पर नागौर के युवराज रहे जिन्हें 600 में से 507 अंक मिले। परिणाम घोषित करने के बाद उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने टॉपर विद्यार्थियों से मोबाइल पर वार्ता की और उन्हें शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री ने वीएमओयू को गुड गवर्नेंस के लिए भी बधाई प्रदान की। कार्यक्रम में पीटीईटी समन्वयक प्रो. क्षमता चौधरी, डॉ. संदीप हुडा, डॉ. अकबर अली, विवि के अन्य कार्मिक व मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
