Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर सेवा योजना ने गौशालाओं में पहुंचाया चारा, गोवंश को खिलाया औषधियुक्त गुड़

बीकानेर सेवा योजना ने गौशालाओं में पहुंचाया चारा, गोवंश को खिलाया औषधियुक्त गुड़
बीकानेर। बीकानेर सेवा योजना की टीम द्वारा जनसहयोग से विभिन्न गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा एवं औषधियुक्त गुड़ उपलब्ध करवाया गया। सेवा कार्य के तहत किलचू रोड स्थित कोटड़ी गांव, स्वरूपदेसर रोड की हरी गौशाला एवं महादेव गौशाला तथा नाल रोड स्थित स्याऊ बाबा गौशाला में तीन गाड़ियों के माध्यम से चारा पहुंचाया गया। सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गौशालाओं में पहुंचकर गोवंश को चारा खिलाने के साथ औषधियुक्त गुड़ भी वितरित किया। इस दौरान गौसेवा एवं पशु संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया। बीकानेर सेवा योजना के राजकुमार व्यास ने बताया कि गोवंश के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से संचालित इस अभियान का उद्देश्य गौशालाओं में रहने वाले पशुओं को आवश्यक आहार एवं स्वास्थ्यवर्धक सामग्री उपलब्ध कराना है। इस सेवा अभियान में त्रिलोक बिस्सा, सुमन ओझा जोशी, सीमा पारीक, योगेश बिस्सा, वीरेंद्र राजपुरोहित, छोटूलाल चूरा, पवन राठी, बद्रीदास जोशी, राकेश चूरा, पंकज जैन, मनोज सोनी, मयंक जैन, ताराचंद, शिवकुमार व्यास, रमेश व्यास, विप्र राजेंद्र पारीक, सुनीता रंगा, धर्मेंद्र रंगा, मीनाक्षी बिस्सा, सरस्वती व्यास एवं ज्योति बिस्सा सहित अनेक सेवाभावी नागरिकों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *