Bikaner Bikaner District Rajasthan

लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में की घोषणा,अब मिलेगी 25 हजार रुपये मासिक पेंशन, 5 हजार रुपये मासिक चिकित्सा सहायता

लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में की घोषणा,अब मिलेगी 25 हजार रुपये मासिक पेंशन, 5 हजार रुपये मासिक चिकित्सा सहायता
जयपुर बीकानेर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की मासिक पेंशन 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तथा मासिक चिकित्सा सहायता 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। देश में लोकतंत्र और संविधान की भावना की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे सभी इन विभूतियों के राष्ट्र के प्रति संघर्ष एवं समर्पण को आत्मसात् करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *