Bikaner Bikaner District Rajasthan

बीकानेर–जयपुर हवाई सेवा का विस्तार

बीकानेर–जयपुर हवाई सेवा का विस्तार
बीकानेर। बीकानेर से जयपुर के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सतत प्रयासों से संचालित बीकानेर–जयपुर हवाई सेवा को अब और मजबूती प्रदान की गई है। एलाइंस एयर ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस उड़ान सेवा का विस्तार करते हुए अब इसे सप्ताह में दो दिन—मंगलवार और गुरुवार—संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे पहले यह सेवा सीमित दिनों में उपलब्ध थी। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष नरेश मित्तल, अशोक सुराणा, सचिव वीरेंद्र किराडू, कोषाध्यक्ष पारस डागा एवं संयुक्त सचिव श्यामसुंदर सोनी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और बीकानेर–जयपुर हवाई संपर्क और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *