

महिला पतंजलि योग समिति ने किया प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महिला पतंजलि योग समिति, बीकानेर की योग शिक्षिका बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने 20 जून को योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम राजस्थान राज्य सोशल मीडिया प्रभारी एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुनीता गुर्जर तथा महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर की संरक्षिका डॉ. अजंता गहलोत के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी योग शिक्षिकाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते हुए योग के महत्व एवं नियमित अभ्यास की उपयोगिता पर चर्चा की। सुनीता गुर्जर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की योग शिक्षिकाएं विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित कर रही हैं। इसके माध्यम से आमजन को योग अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
