Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रथम सिंधु कुंभ में भाग लेने 27 सदस्यीय दल कुरुक्षेत्र रवाना

प्रथम सिंधु कुंभ में भाग लेने 27 सदस्यीय दल कुरुक्षेत्र रवाना
बीकानेर। हिमालय परिवार द्वारा आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ में भाग लेने के लिए 27 सदस्यीय दल डॉ. सुषमा बिस्सा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुआ। हिमालय परिवार के सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि दल के सदस्य पांच दिवसीय सिंधु दर्शन यात्रा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति, सिंधु सभ्यता और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कुरुक्षेत्र रवाना हुए दल में रमेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, तरुण गौड़, संतोष गौड़, मदन शर्मा, मीना शर्मा, कन्हैया लाल छींपा, लीला वर्मा, महेन्द्र शर्मा, अनिता शर्मा, वीरपाल शर्मा, विमला चतुर्वेदी, मुराद अली, रमेश वर्मा, ललिता भाटिया, आरती आचार्य, प्रियांशी नामदेव, ऋषिका नामदेव, भूमन्यू चौधरी, देवेन्द्र चौहान, आनंद पारीक, माया पारीक, नरेन्द्र लाडधीर, दिनेश जैन, रश्मि जैन, धनश्याम सिंह एवं मधुरिमा सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *