Bikaner Bikaner District Rajasthan

योग गुरु सोनी का सम्मान, भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का संगम

योग गुरु सोनी का सम्मान, भजन संध्या में श्रद्धा और भक्ति का संगम
बीकानेर। वंदे मातरम् टीम के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में योग गुरु धर्मेंद्र सोनी का शॉल, दुपट्टा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान उमेश व्यास द्वारा किया गया। संयोजक विजय कोचर ने बताया कि कार्यक्रम के राधेश्याम सारस्वत रहे, सूरजराज पुरोहित एवं धर्मेंद्र सोनी ने आयोजन की जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान नवीन गोस्वामी एवं मूलचंद साधु ने भक्ति रस से सराबोर भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं कामिनी भोजक टीम द्वारा आरव गोस्वामी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर भवानीशंकर सुथार, आनंद जोशी, कमल सेन, राकेश पाल, जितेंद्र सिंह खींवसर, शांतिलाल भोजक, सूरज राठौड़, निर्मल बर्दिया, मांगीलाल सुथार, ओमप्रकाश ओझा, भंवरलाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, सम्मान और सामाजिक सद्भाव से ओतप्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *