Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद ट्रस्ट द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पीबीएम अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 31 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में विजेंद्र छाजेड़, कपिल नाहटा एवं पंकज आंचलिया का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। इस अवसर पर शिवदान सिंह, नवरतन बोथरा, मांगीलाल लूणिया सहित अनेक गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने नियमित रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *