Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

पीबीएम अस्पताल सुधारो आंदोलन चौथे दिन भी जारी, प्रसूताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ शांति यज्ञ

पीबीएम अस्पताल सुधारो आंदोलन चौथे दिन भी जारी, प्रसूताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ शांति यज्ञ
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के उपचार में कथित लापरवाही, छह प्रसूताओं की किडनी खराब होने के मामलों, भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं एवं अन्य समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहा ‘पीबीएम अस्पताल सुधारो’ धरना एवं विरोध प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान पीड़ित प्रसूताओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा अस्पताल प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में शामिल लोगों ने ईश्वर से प्रभावित महिलाओं के जल्द स्वस्थ होने तथा उनके परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि यज्ञ में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, जवाबदेही तय करने तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग दोहराई। इस अवसर पर बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, भंवर कूकणा, हेमंत सिंह यादव, आनंद सिंह सोढ़ा, श्रीकृष्ण गोदारा, अशोक मेघवाल, गजानंद शर्मा, राजेश गोदारा, पूनम भाम्भू, राहुल जादूसंगत, नितिन वत्सस, धनसुख, अभिमन्यु, रामनिवास, विजय सिंह एवं सांवरलाल भादू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *