Bikaner Bikaner District Rajasthan

32 प्रतिभाओं को दी ₹3.27 लाख की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि

शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति ने 32 प्रतिभाओं को दी ₹3.27 लाख की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि
बीकानेर। शाकद्वीपीय ब्राह्मण उच्च शिक्षा समिति द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में समाज की 32 प्रतिभाओं को कुल ₹3 लाख 27 हजार की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। समारोह स्वर्गीय हनुमान दास भोजक एवं बुद्धमल हंसावत की स्मृति को समर्पित रहा। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. मुदिता शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि बलदेव दत्त सेवग थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश दास सेवग ने की। समिति के संयोजक महेश कुमार भोजक ने बताया कि 13 सदस्यों से शुरू हुई समिति आज 120 से अधिक सदस्यों का परिवार बन चुकी है। समिति के सदस्य प्रतिवर्ष स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग कर प्रतिभावान विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराते हैं। समिति द्वारा नीट एवं जेईई कोचिंग के लिए नताशा पांडे, हिमांशु भोजक, सुमित शर्मा, भाविनी शर्मा, खुशबू भोजक एवं वंश शर्मा को 35-35 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं सीए कोचिंग के लिए प्रिंस शर्मा एवं जागृति पांडे को 21-21 हजार रुपये दिए गए। यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त करने वाली ऋतु पांडे एवं रमेश कुमार भोजक को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले 22 विद्यार्थियों को 2500-2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल सेवग की स्मृति में पवन शर्मा द्वारा सभी सम्मानित विद्यार्थियों को लैपटॉप बैग भेंट किए गए। कार्यक्रम में निर्मल कुमार शर्मा, दयाशंकर शर्मा, राजेश शर्मा, दिलीप सेवग, राजीव भोजक, बनवारीलाल पांडे, गजानंद सेवग, जतनलाल, सीए के.डी. सेवग, दुर्गादत्त भोजक, डॉ. हेमलता शर्मा, पार्षद दूलीचंद एवं राजेश भोजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *