Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिकित्सालय को भेंट किए 100 सेनेटरी नेपकिन

चिकित्सालय को भेंट किए 100 सेनेटरी नेपकिन
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल गंगाशहर ने अपने नियमित सेवा प्रकल्प ‘गरिमा प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, गंगाशहर को महावीर इंटरनेशनल अपेक्स से प्राप्त 100 सेनेटरी नेपकिन भेंट किए। इस अवसर पर एएनएम श्रीमती इचरज पंचारिया ने बताया कि ये सेनेटरी नेपकिन अस्पताल में आने वाली जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाते हैं। सेवा कार्य के दौरान केन्द्र सचिव वीर चन्द्र कुमार राखेचा, वीर टोडर मल चोपड़ा, चिकित्सा प्रभारी वीर बच्छराज रांका, एएनएम इचरज पंचारिया तथा ममता दैया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *