Bikaner Bikaner District Rajasthan

जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री

जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को वितरित की शैक्षणिक सामग्री
बीकानेर। विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बाल श्रम उन्मूलन, शिक्षा के अधिकार एवं बच्चों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम की बढ़ती समस्या के प्रति जनजागरूकता लाना तथा इसके समाधान के लिए सामाजिक एवं कानूनी उपायों पर चर्चा करना रहा। महानगर घुमंतू कार्य संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व बालश्रम निषेध दिवस हमें प्रेरित करता है कि सभ्य समाज में बाल श्रम के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए तथा इस सामाजिक अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना चाहिए। घुमंतू बीकानेर महानगर महिला प्रमुख डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का संदेश देना है। सुनील जागा ने कहा कि समाज का दायित्व है कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय जाने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में पूजा हर्ष, नेहा शर्मा, मंजू पारीक एवं आशा व्यास सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए पुस्तकें, स्टेशनरी सामग्री, चार्ट एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *