Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला दल ने पूर्ण की आदि कैलाश यात्रा

महिला दल ने पूर्ण की आदि कैलाश यात्रा
बीकानेर। दस सदस्यीय महिला दल ने उत्तराखंड स्थित पवित्र आदि कैलाश यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। दल की सदस्या डॉ. सुषमा बिस्सा ने बताया कि यात्रा के दौरान दल जब व्यास घाटी पहुंचा तो स्थानीय होमस्टे संचालकों एवं ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आत्मीय स्वागत किया।
यात्रा के दौरान दल ने पार्वती सरोवर, आदि कैलाश, गौरीकुंड, कुट्टी तथा ओम पर्वत के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व से परिपूर्ण इन स्थलों के दर्शन कर सभी सदस्य भावविभोर हो उठीं। डॉ. बिस्सा ने बताया कि यह यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा, साहस और सामूहिक सहयोग का अद्भुत अनुभव रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। दल में बीकानेर की डॉ. सुषमा बिस्सा के अलावा डॉ. आशु मलिक, हर्षवंती बिष्ट, विमला देओस्कर, गंगोत्री, इंदुमती, कृष्णा दुबे, मीनाक्षी, उपमा एवं आशा शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *