Bikaner Bikaner District Rajasthan

सुराणा का नागरिक अभिनंदन, जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना

सुराणा का नागरिक अभिनंदन, जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना
बीकानेर। राजस्थान सरकार द्वारा मोहन सुराणा को जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति का शासकीय सदस्य मनोनीत किए जाने पर बीकानेर के जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने उनका नागरिक अभिनंदन किया। आयोजित सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने सुराणा का साफा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल बोथरा, जतनलाल संचेती, विजय कोचर, लूणकरण छाजेड़ एवं इन्द्रमल सुराणा ने उनका सम्मान किया। वहीं मेघराज बोथरा ने उन्हें संगठन की मान-पताका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने मोहन सुराणा के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *