Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम अस्पताल की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का 11 जून से अनिश्चितकालीन धरना

पीबीएम अस्पताल की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का 11 जून से अनिश्चितकालीन धरना
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं एवं विभिन्न समस्याओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी देहात द्वारा 11 जून से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि गत दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए नई मेडिसिन विंग को शीघ्र शुरू करने, अस्पताल की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने तथा भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई थी। सियाग ने कहा कि कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और अस्पताल प्रशासन इन समस्याओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा 11 जून से पीबीएम अस्पताल के प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *