Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
बीकानेर। दीनदयाल पार्क में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में शामिल बच्चों एवं किशोरों ने उत्साहपूर्वक पार्क परिसर की सफाई कर कचरे को एकत्रित किया तथा स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रतिभागियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ वातावरण के महत्व को समझते हुए पार्क को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान बच्चों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया। शिविर में नियमित रूप से योगाभ्यास एवं विभिन्न खेलकूद गतिविधियों का भी आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है। इस अवसर पर शिविर संयोजक नंदकिशोर गहलोत, भवानी शंकर सांखला एवं विकास जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *