Bikaner Bikaner District Rajasthan

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, शोभायात्रा निकाली गई

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, शोभायात्रा निकाली गई
बीकानेर। स्थानीय श्री आदि गणेश मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान कथा का रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन 11 युगलों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में पूर्णाहुति देकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। कथावाचक पंडित सुनील व्यास ने अंतिम दिवस पर विभिन्न पौराणिक प्रसंगों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से सच्ची मित्रता की अनुपम मिसाल प्रस्तुत करते हुए समाज में समानता और प्रेम का संदेश दिया। वहीं परीक्षित मोक्ष तथा बाणासुर कथा का वर्णन करते हुए भक्ति के महत्व और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना को विस्तार से समझाया। इस अवसर पर श्री आदि गणेश भक्त मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट अविनाश चंद्र व्यास, सोमदत्त पुरोहित, विजय श्रीमाली, जितेंद्र श्रीमाली, मदन मोहन व्यास, किशन व्यास, मदन, शशांक गोस्वामी, अंकित सोलंकी, गणेश सेवग, नूतन व्यास, नितेश बिन्नाणी सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं मंडल सदस्यों ने पंडित सुनील व्यास का अभिनंदन किया। कथा समापन के उपरांत श्रीमद्भागवत पुराण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मालियों के मोहल्ले से प्रारंभ होकर गोस्वामी चौक, दाऊजी मंदिर होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भागवत महापुराण का स्वागत किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *